
कासगंज शुक्रवार को ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक तीर्थ शूकर क्षेत्र धाम सोरों जी के ग्राम पटकीया कैंप कार्यालय योगेश उपाध्याय के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडे ने की।फरवरी माह में में तीन दिवसीय कार्यक्रम सामूहिक उपनयन संस्कार के संबंध में वार्ता हुई जिन बच्चों का यज्ञोपवीत होना है, उनके फॉर्म भी भरे गए।बैठक में संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे, संगठन मंत्री हरिओम पचौरी, प्रदेश संयोजक पवन दुबे, नगर अध्यक्ष अतुल निर्भय, योगेश उपाध्याय, विनोद दीक्षित, सुमित दीक्षित, हरिनंदन दीक्षित, अशोक कुमार दीक्षित, विनोद कुमार दीक्षित, रामबाबू दीक्षित, सुभाष जी उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र पाठक, सुनील पाठक, सीटू पाठक, श्रीनिवास उपाध्यक्ष, विशाल उपाध्याय, उत्कर्ष उपाध्यक्ष, कुलदीप दीक्षित सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में 26 दिसंबर सपला एकादशी पर लगने वाली पंचकोशीय परिक्रमा के लिए भी सभी ग्राम वासियों से पंचकोशीय परिक्रमा में भाग लेने की अपील की गई।
Author: Soron Live 24

