कांग्रेसी प्रभात कुमार पांडे की मौत पर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

 

 

कासगंज : गुरुवार को जिला/शहर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कासगंज द्वारा विधान सभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मारपीट से घायल यूपी युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय की मृत्यु पर श्रद्धांजलि देने हेतु कैंडल मार्च निकाला गया उत्तर प्रदेश में व्याप्त बढ़ती बेरोजगारी पीड़ित किसानों को युवाओं को छात्रों को महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उनके हक की आवाज उठाने के लिए गोरखपुर से विधानसभा घेराव करने आए निहत्थे प्रभात कुमार पांडे को उत्तर प्रदेश की सरकार ने मरवा दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या करने पर उतारू भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है लोकतंत्र में जिस तरह प्रदर्शनों पर तानाशाही सरकार कर रही है उससे यह प्रतीत होता है की योगी आदित्यनाथ की सरकार वुरी तरह डरी हुई है
कांग्रेस मांग करती है कि प्रभात कुमार पांडे के परिजनों को तत्काल एक करोड़ की मुआवजा धनराशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए……

इस मौके पर महासचिव/प्रवक्ता पंडित अमित पाठक एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप रमेश धनगर सुशील शर्मा धर्मवीर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दीपक धनगर मोहित पंडित आकाश यादव अवनीत राजपूत विपिन राजपूत ग्रंथ कुशवाहा आर्यन ठाकुर चमन ट्रेलर साजिल मियां आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *