सोरों मेला मार्गशीर्ष के मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

मेला मार्गशीष मेला के मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

 


सोरों जी । मेला मार्गशीर्ष सोरों जी शूकर क्षेत्र सोरों ने मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं।
उनकी रोचक प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध होकर श्रोताओं ने जोरदार तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे ने अतिथियों एवं कवि कवयित्रियों को शोल उठाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी दिल्ली ने मां सरस्वती की वंदना के साथ आगाज किया।
अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉक्टर सरला शर्मा लखनऊ ने अपनी रचाओं में प्रस्तुत किया
नमन सोरों की धरती को ये तीर्थ धाम ऐसा है, है घर-घर वास तुलसी का कविता प्रस्तुत की।
उन्नति भारद्वाज सिकंद्राराऊ सोरों शूकर क्षेत्र की वेदना गाई है लाये धरा जीत धराणीधर दुनिया पुनः वसाई है। रचना प्रस्तुत की

स्वयं श्री वास्तव

हास्य कवि अखिलेश दुवेदी प्रयागराज ने पढ़ा हम अपना दर्द बाटे या न बाटे अपनी खुशी बांटे
खुलकर सारे गम अपने सभी के संग खुशी बांटे
आगरा से आये पदम् गौतम ने कवि राजनीति का खेल ये खेले ना जाने रघुराई
मुंबई से आये सुरेश अलबेला ने पढ़ा उसका कद हिमालय से भी बड़ा होता है जो देश की रक्षा के लिए सरहद पर खड़ा होता है
लखनऊ से योगेश चौहान ने पढ़ा दया भगवान करें हम तो करेंगे नहीं शत्रुओं शीश का गले में हर डालेंगे
बाराबंकी से आये ओज कवि जगदीश अंचल बंटवारे में खंडित कर दी नई सुबह की आशा है बटबारे से बदला गई अपनेपन की परिभाषा है
सपना सोनी ने पढ़ा अगर तुम अचमन करलो गंगा जल में हो जाऊ
अगर तुम आँचलो मुझको तो फिर काजल में हो अगर
मनोज मधुवन ने पढ़ा सोरों शूकर क्षेत्र में वारह का धाम जन्मे थे तुलसी यहां जिनके प्रभु श्री राम
विपिन शर्मा ने पढ़ा सियाराम घर आ पहुंचे फिर सजी अयोध्या प्यारी है… प्रस्तुत कीं।
कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता नगर अध्यक्ष संजय दुवे को शोल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मेहरे ने सम्मानित किया कवि सम्मेलन का संचालन रायबरेली से आये नीरज पांडे ने किया
(नगर पालिक सोरों जी ), अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान मनोज भारद्वाज मधुवन,रवेंद्र लोधी विवेक महेरे,आदित्य काकोरिया गणेश यादव आदि मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *