भाजपा सोरों देहात मंडल अध्यक्ष के लिए आए 5 आवेदन

भाजपा सोरों देहात मंडल अध्यक्ष के लिए आए 5 आवेदन

कासगंज। सोरों देहात के सलेमपुर बीबी पंचायत घर में भाजापा संगठनात्मक चुनाव के लिए बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष पद के लिए 5 आवेदन चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। मण्डल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रामनिवास राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल के अध्यक्ष पद के लिए दीपक ठाकुर, अजय पाल यादव, हरिपाल शाक्य, सुशील ठाकुर, रिंकू राजपूत, ने आवेदन किया।
मण्डल चुनाव अधिकारी रामनिवास राजपूत ने बताया कि संगठन महापर्व के अंतर्गत संगठनात्मक कासगंज जिले के सभी 14 मंडलों में नामांकन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह प्रयास होगा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव में सभी जाति व सभी वर्गो की भी भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने बताया कि मंडल सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी होना चाहिए। जितनी मजबूत बूथ और मंडल की इकाइयां होंगी, उतनी ही मजबूत भाजपा होगी। मंडल अध्यक्ष के लिए पिछले दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। बैठक में सुनील शर्मा, रविन्द्र ब्रह्मचारी, लोकेश राजपूत, सुनील राजपूत, संजीव गुप्ता, मोहकम सिंह बघेल, दुर्वेश यादव,प्रमोद यादव, राहुल कुमार,पवन कुमार, अजय कुमार, मनोज शर्मा, मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *