भाषण प्रतियोगिता में पलक स्वामी ने मारी बाजी
कासगंज शनिवार को मिशन शक्ति के तहत रोड सेफ्टी
क्लब द्वारा राजकीय महाविद्यालय कासगंज में तहत सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया। कासगंज सीओ आंचल चौहान SDM, सदर कोमल CO आंचल चौहान प्राचार्य एस० के० रावत आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया । “सडक सुरक्षा एक चुनौती” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जिसमें भाषण प्रतियोगिता में K.A. (PG) COLLEGE की छात्रा पलक स्वामी पुत्री संजीव कुमार स्वामी ने प्रथम, रिया वशिष्ठ द्वितीय तथा मनीषा’ तृतीय रहीं ।
Author: Soron Live 24

