सोरों मेला मार्गशीर्ष में जूता झूला की प्लेट गिरी दो बच्चों सहित पांच घायल।

सोरों मेला मार्गशीर्ष में जूता झूला की प्लेट गिरी दो बच्चों सहित पांच घायल।

 

(सोरों मेला में क्षतिग्रस्त झूला)
oplus_2

कासगंज तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के मेला मार्ग शीर्ष में उस समय हादसा हो गया जब झूला से उतरते समय प्लेट सरकने से दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों पुलिस की मदद से घायलों को सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।जिसमें एक बच्चा ओर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना सोमवार समय लगभग 9 बजे मेला मार्गशीर्ष में सोरों ने मोहल्ला बाहर दहलान निवासी भरत पुत्र अशोक उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी मांडवी उम्र 25 वर्ष भाभी अंजली पत्नी अभिषेक उम्र 34 ,भतीजा अनंत पुत्र अभिषेक एवं एक बचा गोद में मेला मार्गशीर्ष में जूता झूला झूलने के बाद झूला से उतरते समय एल्यूमिनियम की प्लेट खिसकने से सभी नीचे दब गए पांचों लोग घायल हो गए झूला गिरते ही भगदड़ मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से महिला मांडवी ,अनंत पुत्र अभिषेक को कासगंज जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *