कासगंज सोरों जी तीर्थनगरी में चल रहे साहित्यिक संस्था काव्यांगन के वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रथम सत्र में शूकर क्षेत्र सोरों के साहित्य की चर्चा हुई तथा काव्य पाठ हुआ। द्वितीय सत्र में काव्यांगन के काव्य संग्रह “हर कदम साथ है”भाग एक और भाग 2 तथा “पुस्तक बंदूक और कलम” का विमोचन साथ हुआ।
इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. प्रभाकर पाराशरी ने की। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. सरला शर्मा लखनऊ रहीं जिनका विशेष सम्मान हुआ। डॉक्टर राधाकृष्णन दीक्षित द्वारा सम्मान पत्र पढ़ा गया उसके बाद सम्मान पत्र शील्ड शॉल देकर सम्मानित किया गया। जबकि द्वितीय सत्र में अध्यक्ष के रूप में सुनील तिवारी और मुख्य अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ रहीं ।और इस सत्र में बड़ी बहन डॉक्टर सरला शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान रहीं। शुभारंभ के बाद काव्य पाठ में डॉ. सरला शर्मा ने मिले निष्काम कर्मों से जो फल वो काम आते हैं, ये तीरथ धाम ऐसा है कि चारो धाम आते हैं गाकर खूब वाहवाही और श्रोताओं की जमकर तालिया बटोरीं मिली । हमारे गुरु जी श्रेष्ठ जेष्ठ साहित्यकार कार्यक्रम के संयोजक
डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ,सदस्य शिक्षा चयन आयोग उत्तर प्रदेश ने शहर में आग का दरिया बहा दिया किसने, मेरे जिगर पर
खंजर चला दिया किसने, विपिन शर्मा पत्रकार ने सुंदरता क्या चीज प्रिये, तुम सुंदरता का समुंदर हो गाकर श्रोताओं की तालियां लूटी। कार्यक्रम में गंगा वराह सभा अध्यक्ष सुनील तिवारी जी बड़ी बहन डॉक्टर सरला शर्मा जी , राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गोड जी, डॉ राधा कृष्ण दीक्षित जी ने सभी 70 साहित्यकारों का शॉल उढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सम्मान का सिलसिला यहीं थम नहीं गंगा वराह सभा अध्यक्ष बड़े भाई सुनील तिवारी जी ने सभी साहित्यकारों को पुनः शॉल उढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर मोतियों की माला पहना कर सभी साहित्यकारों का सम्मान किया।
साहित्यकारों में रमापति त्रिवेदी, मुक्तिनाथ त्रिपाठी, विवेक गोयल, अलका बलूनी, अलका शर्मा, कमलनयन शर्मा, डॉ. एलआर पल्लव, जनार्दन मिश्रा, देवेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, पूर्णिमा भसीन, प्रतिमा पाठक, ममता परिहार, राजेश कुमार सिंह, साधना यादव, सीमा चौहान, सीमा नयन, मंजू उमर, राजेंद्र दिवाकर, रमा शर्मा, संदीपिका दीक्षित, स्नेह लता, सुरेश संचार, सरोज शर्मा, सुषमा पांडे, अखिलेश प्रताप सिंह मनोज मधुवन विवेक झा शिवम अश्क़ आदि रहे।
Author: Soron Live 24

