महामंडलेश्वर ने साधु संग किया शाही स्नान लुटाया खजाना।


सोरों वार्षिक अमृत कुंभ को मिनी कुंभ का दर्जा दे सरकार :महामंडलेश्वर बाल योगी प्रकाशानंद

कासगंज (सचिन उपाध्याय):तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र वार्षिक अमृत कुंभ मार्गशीर्ष में वराह मंदिर के महामंडलेश्वर एवं साधु संतों ने सोरों हरि की पैड़ी विश्राम घाट पर किया शाही स्नान और अपने भक्तों में लुटाया खजाना। मार्गशीर्ष की एकादशी के बाद द्वादशी को सोरों शूकर क्षेत्र हर की पैड़ी में साधु संतों द्वारा शाही स्नान का आयोजन किया जाता है। वराह मंदिर के महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद एवं विधेयानंद गिरी महामंडलेश्वर बाल योगी संत स्वामी प्रकाशानंद स्वामी आनंद कृष्णागिरी, मोहनानंद, स्वामी गौरव स्वरूप आदि साधु संतों ने सर्वप्रथम हरि की पैड़ी में शाही स्नान किया साधु संतों के शाही स्नान के बाद वहां घाट पर मौजूद भक्तों में हरि की पैड़ी में डुबकी लगाकर पूर्ण लाभ अर्जित किया। महामंडलेश्वर ने शाही स्नान के बाद वहां मौजूद भक्तों में बड़ा मंदिर का खजाना लुटाया ।महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद ने बताया खजाना लूटाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है माता लक्ष्मी के प्रसाद के रूप में वराह मंदिर से खजाने के रूप में रुपए सिक्के भक्तों में बांटने की प्रथा। शाही स्नान के बाद महामंडलेश्वर ने भगवान वराह की दर्शन कर पूजा अर्चना की। वही वृंदावन से शाही स्नान को आए महामंडलेश्वर बाल योगी संत स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज ने यूपी सरकार से मांग की सोरों शूकर क्षेत्र में वराह कॉरिडोर का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए वही सोरों शूकर क्षेत्र मेला मार्गशीर्ष वार्षिक अमृत कुंभ को कुंभ का दर्जा दिया जाए और कुंभ की तरह सारी सुविधाएं सोरों शूकर क्षेत्र में मुहैया कराई जाए ।
स्नान के दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्त और साधु संत उपस्थित रहे वहीं पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र स्नान के दौरान पुलिस फोर्स के साथ तैनात दिखे। शाही स्नान के दौरान
महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद , विदेहानंद गिरी,
महामंडलेश्वर बालयोगी संत स्वामी प्रकाशानंद जी, स्वामी आनंद कृष्ण गिरि,मोहनानंद ,स्वामी गौरव स्वरूप जी , हेमंत पंडित, द्वारिका तिवारी, आशुतोष तिवारी, पुष्कर राज मिश्रा रितेश द्विवेदी, डब्बू तिवारी प्रशांत तिवारी, नरेश त्रिगुणायत, सतीश चंद्र भारद्वाज, विजय दुबे, संजू तिवारी, संजय दुबे आदित्य काकोरिया, मोनू दुबे सिद्ध बाबा, दुर्गा शंकर तिवारी, पवन दुबे, शिवम स्वामी, बंसीधर, प्रज्ञेश द्विवेदी,आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

