सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स फैस्ट का हुआ शुभारंभ

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स फैस्ट का हुआ शुभारंभ।

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स फैस्ट का शुभारंभ किया गया। स्पोर्ट्स फैस्ट का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। स्पोर्ट्स फैस्ट प्रथम दिवस पर आज इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आज प्रथम चरण के मैच खेले गए। बालकों के जूनियर वर्ग में पहला मैच येलो हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। जिसमें येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण बढ़त बनायी। येलो हाउस की ओर से मुजक्किर ने दो एवं श्रेय व राजा ने एक-एक मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को विजय श्री दिलायी। इसी वर्ग का दूसरा मैच रेड हाउस व ब्लू हाउस के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। इस मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट के द्वारा किया गया, जिसमें ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में प्रवेश किया। ब्लू हाउस की ओर से अभिनव ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को विजय श्री दिलायी। फुटबॉल प्रतियोगिता में यश, निशान्त, कबीर, अमन, ओम, अनम, अयान, अंश, माधव, सिद्धार्थ, आदर्श, विहान, सुमित, प्रजन्य, सिद्धांत, देवांश, विराट, आरव, विवान, रोबिन, शिव, विनय, समर, फैज, मंजीत, देव, कार्तिक, जतिन, उज्जवल, जुनैद, शौर्य, आदि छात्रों ने प्रतिभा किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच कल खेले जायेंगे । फुटबॉल प्रतियोगिता के इस अवसर पर पीटीआई राजीव, अजीत, अक्षय, बबलेश, आशीष, सचिन, इमरान, दीपक, सुमन, शालू, ममता, गीता, निधि आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *