सोरों मेला मार्गशीर्ष में दिव्यांग जागरूकता शिविर का हुआ उद्घाटन।

कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष में दिव्यांग जागरूकता शिविर का किया गया उद्घाटन। श्री वारह जन सेवा दिव्यांग समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष मिला मार्ग शीश में दिव्यांग जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है मंगलवार को अपर जिला अधिकारी राकेश पटेल ने फीता काटकर दिव्यांग जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया। दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने फूलमाला पहनकर और प्रतीक चिन्ह देखकर अपर जिला अधिकारी को किया सम्मानित। प्रत्येक वर्ष मेला मार्गशीर्ष में श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति द्वारा दिव्यांग जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है शिविर में यूपी सरकार और केंद्र सरकार की दिव्यांगों के हितों में चलने वाली सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है एवं मेले में आने वाले दिव्यांग जनों और उनके परिवारी जनों को निशुल्क चाय पानी भोजन और रहने की व्यवस्था समिति के कैंप कार्यालय पर आयोजित की जाती है। कार्यक्रम में कुलदीप निर्भय, विनोद कुमार, सत्यपाल संतोष कुमार धैर्याधर ज्ञान देवी प्रहलाद , अजय कुमार ,विमल कुमार ,कुमारी नीतू, विजय पटियात ,नीरज कुमार, अनिल वीरेंद्र, रितेश, रोहतास, निशांत तिवारी, सत्यपाल विष्णु कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

