तीर्थस्थल सोरों में कल 11दिसंबर होने वाली पंचकोशी परिक्रमा को लेकर तैयारी की गई पूर्ण,
देश प्रदेश से परिक्रमा में भाजपा नेता, साधू संत सहित हजारों की संख्या लोग लेंगे हिस्सा।


कासगंज। जनपद कासगंज की तीर्थस्थल सोरों में बुधवार मोक्षदा एकादशी को होने वाली पंचकोषीय परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पुरी तैयारी करली है, डीएम मेधा रूपम ने परिक्रमा मार्ग का भ्रमण करके सभी तैयारियों का जायजा लिया है,और परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था, लाइट की व्यस्वथा, और शौचालयों की सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने की निर्देश दिए है।
आपको बतादें कि कासगंज जिले के तीर्थस्थल सोरों में आज बुधवार को मोक्ष एकादशी पर्व पर को पंचकोषीय परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। इस परिक्रमा में देश प्रदेश के भाजपा के बड़े नेताओं,साधू संतो सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालू हिस्सा लेंगे। वहीं इस परिक्रमा की तैयारी के लिए पुलिस प्रशासन बीते एक महीने से तैयारी कर रहा था। और आज तैयारियों को पूर्ण रूप दिया गया है। वहीं जानकारी देते हुए जिले की डीएम मेधा रुपम ने बताया की पंचकोषीय परिक्रमा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लाइट, पानी, मेडिसिन सहित शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है, और परिक्रमा मार्ग पर स्वास्थय विभाग की टीम के कैम्प भी लगाए जाएंगे, और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। और परिक्रमा को लेकर जगह जगह पुलिस फोर्स को भी तैनात किया जाएगा।
————-
महास्नान पर्व पर डुबकी लगाने को लाखों श्रद्धालुओं ने डाला डेरा
कासगंज। भगवान वराह की निर्वाण स्थली सूकर क्षेत्र सोरों में मार्गशीर्ष माह का पहला महा स्नान पर्व आज बुधवार को है। मोक्षदायिनी मार्गशीर्ष माह की एकादशी पर स्नान कर पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर पहंुचने का सिलसिला मंगलवार की दोपहर से ही शुरू हो गया। दोपहर बाद श्रद्धालुआंे निजी और प्राइवेट व डग्गेमार वाहनों से गंगा घाटों की ओर जाते हुए दिखाई दिए। पूर्व मंे भी महास्नान पर्वों पर खासी भीड़ रही है, इसलिए गंगा घाटों पर आस्था के उमड़ने वाले सैलाव के लिए तमाम व्यवस्थाएं जुटाईं। सोरों में ही भगवान वराह ने अपने शरीर का परित्याग किया था, इसलिए यहां स्नान कर मोक्ष प्राप्त करने की मान्यता है। यहां मार्गशीर्ष माह में विशाल और ऐतिहासिक मेला भी लगता है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की रात आसानी से गुजर जाती है। आज होने वाले इस महास्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। गंगा घाटों पर गोताखोर लगाए हैं, साथ ही जाम से निजात को भी हाइवे पर पुलिस को तैनात रहने को कहा है।
फोटो , कैप्शन- पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करती डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक कासगंज।
फोटो , कैप्शन- पंचकोशी परिक्रमा के लिये सोरों पहुंचे देश प्रदेश भर के साधू संत।
Author: Soron Live 24

