नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र की बारीकियां जानकर रोमांचित हुए बच्चे

नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र की बारीकियां जानकर रोमांचित हुए बच्चे

शैक्षिक टूर का रास्ते में मौज मस्ती के साथ जमकर उठाया लुत्फ
जिला विज्ञान क्लब द्वारा विद्यार्थियों को कराया गया निशुल्क शैक्षिक भ्रमण

कासगंज।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में शनिवार को विभिन्न स्कूलों के 100 मेधावी बच्चों ने नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कर परमाणु से विद्युत उत्पादन की जानकारी प्राप्त की। आयोजक जिला विज्ञान क्लब कासगंज के समन्वयक डॉ जयंत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में महताब राय उ मा वि, एसजेएस पब्लिक स्कूल, श्री गणेश इंटर कॉलेज, एसकेएम इंटर कॉलेज, सेठ एम आर जयपुरिया, सेंट जोसेफ, एन आर पब्लिक स्कूल, द्रौपदी देवी जाजू, जेपी पब्लिक एकेडमी, मीरा देवी मेमोरियल, सूरज प्रसाद डागा विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने परमाणु विद्युत केंद्र का भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण को लेकर बच्चों में खासी उत्सुकता नजर आई। सभी इस भ्रमण को लेकर खासा उत्साहित थे और रास्ते में खासी मौज मस्ती करते हुए परमाणु केंद्र पहुंचे। केंद्र पर सुरक्षा प्रक्रिया एवं पूर्ण निरीक्षण के उपरांत कैंपस विजिट किया। इस दौरान ऑडिटोरियम में शॉर्ट फिल्म एवं स्थानीय भ्रमण कर यूरेनियम परमाणु द्वारा विद्युत उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को समझा। साथ ही बच्चों ने प्रशिक्षण कर्ताओं से अपने प्रश्नों की जिज्ञासाओं के उत्तर पाए। केंद्र द्वारा सभी के जलपान की व्यवस्था भी की गई।
नरौरा परमाणु केंद्र की तकनीकी जानकारी स्टेशन निदेशक प्रतीक अग्रवाल, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी अनिल कुमार दुबे, मानव संसाधन प्रमुख आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ सहायक मानव संसाधन रामदास, सहायक पब्लिक रिलेशन अधिकारी भास्कर शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में वैज्ञानिक व्याख्यान द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत गुप्ता ने सभी को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विज्ञान क्लब के सह समन्वयक अभिषेक पांडे,तरुण पाण्डेय, नोडल समन्वयक अश्वनी गुप्ता, नोडल समन्वयक बेसिक दीपक मिश्रा,डॉ अनुराधा उपाध्याय, अंशु पाठक, अनुज माहेश्वरी, मोह प्रकाश संध्या कश्यप, उषा कुमारी
आदि शिक्षक एस्कॉर्ट सहित सुरक्षाकर्मी एवं चिकित्सा टीम मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *