समाजवादी पार्टी सोरों नगर की मासिक बैठक संपन्न
बैठक में बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

कासगंज: समाजवादी पार्टी, तीर्थ नगरी सोरों सपा नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा के आवास पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए बैठक सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि 2027 की तैयारी करते हुऐ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सभी पी डी ए के सदस्यों को व सभी पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ कर बूथ मजबूत करें । सपा नेता ओम शिव मिश्रा ने कहा कि आज इस भाजपा की योगी सरकार में अपराध, बेरोजगारी व मंहगाई चरम सीमा पर है युवा बेरोजगार को रोजगार मांगने पर उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है ये सरकार किसानों को खाद बीज भी नहीं दे पा रही है ।
नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा कि इस सरकार में मंहगाई से किसान, नौजवान, छात्र, महिलाएं सभी परेशान है 2027 में बदलाव होगा सपा की सरकार बनेगी।
बैठक मे जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, ओम शिव मिश्रा अभय राज मिश्रा, पुष्कर मिश्रा ,राजा मिश्रा अंकित यादव अशोक कुमार मौर्य, गंगा वल्लभ अभी मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, अमर पचौरी, मोहनलाल तिवारी, अनुराग बरवारिया, इरशाद ,राजू सत्येंद्र तिवारी आदिल्य दीक्षित टीचर आज लोग उपस्थित रहे ।
Author: Soron Live 24

