शनिवार को जनपद के विद्यार्थी करेंगे नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र का भ्रमण

शनिवार को जनपद के विद्यार्थी करेंगे नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र का भ्रमण

– परमाणु से बिजली बनने की प्रक्रिया को जानेंगे बच्चे
– शैक्षिक भ्रमण को विज्ञान वर्ग के मेधावी सुबह 9 बजे होंगे रवाना


कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त करेंगे। शनिवार की सुबह छात्र-छात्राएं 9 बजे नरौरा के लिए रवाना होंगे।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद के मेधावी बच्चों का शैक्षिक भ्रमण के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत मेधावी विद्यार्थी नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र का भ्रमण कर परमाणु से बिजली बनने की प्रक्रिया जानेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद से 16 विद्यालयों से 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। जिसकी सूची नरौरा परमाणु केंद्र को भेजी गई है। शैक्षिक भ्रमण के लिए नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र से भी अनुमोदन मिल चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने भ्रमण जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की ड्यूटी उनकी बसों लगाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वास्थ्य परीक्षण टीम विद्यार्थियों के साथ भेजी जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने एस्कॉर्ट शिक्षक के साथ छात्र-छात्राओं को समय से कार्यालय जिला विज्ञान क्लब श्री गणेश इण्टर कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *