जन्म जयंती पर कायस्थ बंधुओं ने याद किए पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद

जन्म जयंती पर कायस्थ बंधुओं ने याद किए पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद


कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले में मंगलवार की देर शाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन शहर के नावल्टी रोड स्थित संगठन के प्रदेश सचिव नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि राकेशसरन सक्सेना, एडवोकेट आदर्श सक्सेना, रविमोहन कुलश्रेष्ठ, विशिष्ट अतिथि गंगा सागर सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत मिश्रा, अखिलेश सक्सेना, महिला मोर्चा महामंत्री स्नेहलता सक्सेना ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एडवोकेट आदर्श सक्सेना ने पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की ईमानदारी और कार्यशैली की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर गुप्ता ने डा. राजेन्द्र प्रसाद को उन्नीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठतम महापुरुषों में से एक बताया। रमाकांत मिश्रा ने भी पूर्व राष्ट्रपति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, वीके सक्सेना, अचिंत सक्सेना, आदित्यसरन सक्सेना, धीरज सक्सेना, अजय सक्सेना, विजय सक्सेना, आशीष सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *