विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन।

कासगंज ब्यूरो विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्रीवराह जन सेवा दिव्यांग समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन और दिव्यांग जनों को दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर किया जागरूक। श्री वाराहा जन सेवा दिव्यांग समिति के सोरों मोहल्ला 14 पोर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग समिति के कार्यकर्ताओं के अलावा दिव्यांग जनों को दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया वहीं दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने कहा कि दिव्यांगों को चुनाव में चार प्रतिशत आरक्षण दिया जाए एवं केंद्र सरकार दिव्यांग आयोग का गठन करें एवं यूनिक आईडी को हर राज्य में मान्य किया जाए ऐसा प्रावधान दिव्यांगों के हितों में केंद्र की मोदी सरकार अमल में ले वहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को संबोधित एक लिखित मांग पत्र भी बनाया गया है जिसे जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भेजा जाएगा गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ज्ञान देवी विनोद उपाध्याय धर्मपाल, प्रहलाद नीरज , बृजपाल,संतोष,सत्यवीर,वीरेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

