जनसत्ता दल ने धूमधाम से मनाया पार्टी का छठवां स्थापना दिवस

जनसत्ता दल ने धूमधाम से मनाया पार्टी का छठवां स्थापना दिवस

 

कासगंज।रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की राजनैतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को छठवां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र और महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष काजल अग्रवाल ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण कर सभी को संबोधित किया। तत्पश्चात सभी के साथ मिलकर केक काटा और एक दूसरे को बधाईयां दी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया गया साथ ही जन जन तक नीतियों के बारे में पहुंचाने एवं एक दूसरे से मिलकर पार्टी हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र ही जनपद में भी पार्टी अपनी बुलंदियों को छूकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब होगी।
इस अवसर पर ऋषिपाल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष, यदुवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अमांपुर, अमित कुमार जिला सचिव, संजय गुप्ता जिला सचिव, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *