गंगा नहाकर लोट रहे मोपेड सवार वृद्वों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
हादसे में मोपेड सवार एक वृद्व की हुई मौत, दूसरा वृद्व हुआ गंभीर रूप से घायल।

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में गंगा नहा कर आ रहे मोपेड सवारों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में मोपेड सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोपेड सवार दूसरा बुजुर्ग गंभीर रूप् से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत वृद्व के शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, साथ ही घायल वृद्व को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं घटना के बाद बुजुर्ग के घर में मातम का माहौल छाया हुआ है।
बताया जाता है कि अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर खुशकरी निवासी 75 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र फूल सिंह अपने साथी 65 वर्षीय होरीलाल पुत्र चेतराम के साथ मोपेड पर सवार होकर गंगा नहाने गये थे। जब वह गंगा नहाकर वापस आ रहे थे, तभी नगरिया गांव के समीप सामने आ रहे अनियंत्रित टैªक्टर ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोपेड पर सवार दोनों वृद्व गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सोरों में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल होरीलाल के उपचार के बाद अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मृत ओमप्रकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं सोरों कोतवाली पुलिस जगदीश चंद्र ने बताया कि चालक वाहन सहित मौके से फरार है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर और चालक की तलाश जारी है।
————-
ऑटो पलटने से मासूम की मौत
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र में सवारियों से भरा आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे आॅटो में सवार एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि ढोलना थाना थाना क्षेत्र के गांव इनायती निवासी काजिम अली अपनी पत्नी गुलनाज बेगम व उनका पुत्र हम्माद अली व 6 माह का पुत्र जैनव के साथ आॅटो से सवार होकर कासगंज आ रहे थे। तभी नगला पटटी के समीप आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे आॅटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मासूम जैनव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का जिला अस्तपाल में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
फोटो कैप्शन-पोस्टमार्टम ग्रह पर खडे मृतक के परिजन।
Author: Soron Live 24

