कासगंज डीएम ने बालिकाओं के साथ मध्यान भोजन का चखा स्वाद,भवन निर्माण की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अमापुर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों के साथ भोजन चखकर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया व बच्चियों से वार्ता की कि क्या क्या सुधार विद्यालय परिसर में लाने हैं।

 

कस्तूरबा विद्यालय में बन रही निर्माणाधीन वेल्डिंग का कार्य में कम प्रगति को देखकर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारी को कार्य में तेजी लाने दिये निर्देश। एसडीएम को मौक़े पर बुलाकर कार्य की क्वालिटी हेतु सैंपलिंग के निर्देश दिये ।

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विकास खण्ड अमापुर के रानामऊ स्थित कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुॅचकर औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की व्यवस्थायें का निरीक्षण करने पर जो कमियाँ पयीं उनपर बीएसए को तत्काल करवाई करने के आदेश दिये गये । ख़राब कंप्यूटर को तत्काल सह करने व स्मार्ट बोर्ड को चलाने के निर्देश दिये बीएसए को। सीसीटीवी व शौचालय चेक किए, व जिलाधिकारी ने अभिलेखों का रख-रखाव उचित ढंग से अद्यतन रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ भोजन चखकर गुणवत्ता जांची, खाने में इस्तेमाल मसालों की तारीख़ जाँची, कमियों को दूर करने के निर्देश सहित कहा कि आप मीनू के अनुसार बच्चों को खाना खिलायें । सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करने हेतु निरंतर वार्डन द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता है, जो कि बहुत सराहनीय है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *