संभल हिसा:पुलिस ने 27 दंगाइयों को किया गिरफ्तार, दंगाइयों की हुई पहचान,तस्वीरें जारी

संभल हिसा:पुलिस ने 27 दंगाइयों को किया गिरफ्तार, 74 दंगाइयों की हुई पहचान,तस्वीरें जारी।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा में चार की मौत हुई है।हिंसा मामले में नेताओं द्वारा राजनीतिक रोटी भी सेकी जा रही है।हिंसा के बाद पुलिस लगातार दंगाइयों पर एक्शन ले रही है।अब तक 27 दंगाइयों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस ने 74 दंगाइयों की पहचान की है।अब इनकी तस्वीरों को जारी किया गया है।हालांकि जिन 74 दंगाइयों की पहचान की गई है वो फरार हैं।पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बता दें कि संभल में हुई हिंसा के दौरान के कई वीडियो भी सामने आए हैं।पुलिस फिलहाल इस मामले में अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।पुलिस जब्त मोबाइलों के डेटा को खंगाल रही है। उपलब्ध डेटा और डंप डेटा को भी रिकवर किया जा रहा है, ताकि पता किया जा सके कि दंगा क्या पहले से सुनियोजित था। वहीं पुलिस मोबाइल नेटवर्क, डेटा, सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन फुटेज इत्यादि की जानकारी जुटा रही है।

बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की मौजूदगी में मुगलों के समय की मस्जिद का सर्वेक्षण हो रहा था। इस दौरान कई लोग सर्वेक्षण का विरोध करने आ गए और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई। इस झड़प में चार लोगों की मौत हुई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य लोग इसमें घायल हो गए थे।इसके बाद से ही यूपी की सियासत गरमाई हुई है। संभल हिंसा की गूंज आज लोकसभा में भी सुनने को मिली। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार केंद्र सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *