पंचकोशीय परिक्रमा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक।
कासगंज। सामाजिक सद्भाव पंचकोशीय परिक्रमा 11 दिसंबर दिन बुधवार एकादशी पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित की जानी है। इसी के सापेक्ष में विश्व हिंदू परिषद कासगंज के सामाजिक एवं संगठनात्मक बंधुओं के साथ नागरिक सम्मेलन के आयोजन हेतु एक बैठक शिव कुमार भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष भाजपा के सहावर गेट स्थित आवास पर नवल किशोर कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंचकोशीय परिक्रमा 11 दिसंबर को सफल बनाने हेतु 9 दिसंबर को प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन होना निश्चित हुआ है। नागरिक सम्मेलन सफल बनाने हेतु योजना रचना बनाई गई है। बैठक में नगर के समस्त सामाजिक संगठनों के प्रमुख राजनीतिक प्रमुख व्यापारी वर्ग के प्रमुख समाज के प्रमुख एवं अन्य क्लब आदि के सभी बंधुओ से आग्रह कर नागरिक सम्मेलन को सफल बनाना है दिनांक 29 नवंबर 7. 30 बजे स्थान रामलीला कमेटी भवन प्रभु पार्क पर समस्त सम्मानित प्रबुद्ध बंधुओं के साथ विभाग प्रचारक कुलदीप की अध्यक्षता में संपन्न की जानी है। बैठक में विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री विनय राज महेश्वरी, अनुचित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र राणा, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, व्यापार सभा के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, बजरंग दल के विभाग संयोजक अमरेश वशिष्ट एवं मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24


