न्यौली में महाराष्ट्र चुनाव की विजय पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

 

कासगंज:न्यौली, भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र में प्रचण्ड जीत एवं यूपी विधानसभा उप चुनाव में 9 में से 7 सीटें मिलने पर भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में स्थानीय मथुरा बरेली मार्ग स्थित स्टेट बैंक एटीएम के सामने आतिशबाजी चलाकर हर्ष व्यक्त किया एवम एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं । इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि देश की जनता विपक्षी पार्टियों की विभाजनकारी नीति को समझ चुकी है इसीलिए इन चुनावों में जनता ने बटोगे तो कटोगे एक रहोगे तो सेफ रहोगे नारे पर अमल करते हुए सभी विरोधी दलों को आईना दिखाने का काम किया है। इस दौरान हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी , मण्डल उपाध्यक्ष धीर सिंह राठौड़, अभय प्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, रवि चोपड़ा, गिरीश गुप्ता, शंकरपाल प्रधान, हरिश्चन्द्र, संजीव राघव, रमन दिवाकर, तोता राम बघेल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *