पालिका से मीडिया संस्थानों के बिल भुगतान की मांग आईरा ने सौंपा ज्ञापन

 

कासगंज:मीडिया संस्थानों, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया के विज्ञापन के भुगतान की मांग को ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोसिएशन ने सोरों नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन। ऑल इंडिया रिपोर्ट्स एसोसिएशन कासगंज जिला महासचिव सचिन उपाध्याय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा ने विभिन्न समाचार पत्रों ,न्यूज़ चैनल के पत्रकारों के हित में ध्यान में रखते हुए सोरों नगर पालिका परिषद पर बकाया सरकारी विज्ञापन का भुगतान करने को लिए ज्ञापन सौंपा गया किंतु 1वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक विभिन्न समाचार पत्रों न्यूज़ चैनलों के विज्ञापन का भुगतान नहीं किया गया है। पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए अति शीघ्र शेष भुगतान कराया जाए। अन्यथा पत्रकार साथी नगर पालिका परिषद प्रांगण में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे ।जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी।

मांग करने बालों में जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा कपिल दीक्षित,जिला महासचिव सचिन उपाध्याय,पंकज पाराशरी,श्रीभगवान पाराशर, राजेश पाठक,अश्वनी महेरे,रीतेश द्विवेदी, गौरी शंकर मौर्य, शुभम दुवे,राहुल दुवे,अभय सक्सेना,राजा सक्सेना रवि श्रोतिय,सोनू दुवे,सचिन दुवे,अजीत पचौरी,आदि लोग उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *