महाकुंभ की सुरक्षा होगी अभेद,परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर,तैयार हो रहे हैं 50 हाईटेक कंट्रोल रूम

 महाकुंभ की सुरक्षा होगी अभेद,परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर,तैयार हो रहे हैं 50 हाईटेक कंट्रोल रूम

प्रयागराज।संगम नगरी में जनवरी 2025 में गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी के संगम तट पर विश्व का सबसा बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ के रूप में होने जा रहा है।
महाकुंभ की तैयारी अंतिम चरण में है।शासन-प्रशासन भी पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में जुटा है।योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटी है।इस महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।इनकी सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने पूरा प्लान तैयार किया है। महाकुंभ में हाईटेक कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।इन हाईटेक कमरों में हाई लेवल मीटिंग के अलावा पुलिस के आला अधिकारी बैठकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में आने वाले 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने कमर कस ली है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई हाइटेक कंट्रोल रूम बन रहे हैं।इसमें हाई लेवल की मीटिंग और सुरक्षा के कई जरूरी कामों पर निगरानी रखी जाएगी।इन हाईटेक रूम की खास बात यह है कि इसका निर्माण बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर पवन पांडेय कर रहे है।पवन का दावा है कि हाईटेक सुविधाओं वाला यह कंट्रोल रूम 7 दिन के अंदर तैयार हो जाएगा।

हाईटेक रूम की जानकारी देते हुए अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर वीआईपी मीटिंग होगी।इसी के साथ मीडिया के ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं।अलग-अलग अफसरों के लिए 50 से अधिक केबिन बनाए जा रहे हैं,जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित कार्यों की निगरानी की जाएगी।हाईटेक कंट्रोल रूम बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।इन रूम का निर्माण मुंबई से आए आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे कर रहे हैं।

आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडेय ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ निर्देश पर कंट्रोल रूम को तैयार किया जा रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर महाकुंभ से जुड़ी योजनाओं की मॉनिटरिंग शुरू हो सकेगी।महाकुंभ मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

पवन ने बताया कि हाईटेक कंट्रोल रूम को एल शेप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ के लोगों के लिए हाईटेक सुविधा होगी।कंट्रोल रूम में एंट्री के लिए तीन विशेष दरवाजे होंगे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *