धूमधाम से मनी गई गुरुनानक जयंती गुरूद्वारे पर आयोजित हुआ शबद कीर्तन।

धूमधाम से मनी गई गुरुनानक जयंती
गुरूद्वारे पर आयोजित हुआ शबद कीर्तन।

कासगंज। जनपद भर में गुरू नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरूद्वारे पर शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
सत्य सबसे बड़ा है, परंतु सत्य का आचरण सत्य से भी बड़ा है। अहं का त्याग करके ही सत्य की पहचान हो पाती है। यह बोल सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक के थे। गुरुनानक जयंती पर शुक्रवार को नगर के गुरुद्वारे सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के दौरान गुरु नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। नदरई गेट स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाया। गुरुद्वारों में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गुरुवाणी से गुरुद्वारों का वातावरण गुंजायमान था। गुरु नानक देव ने संसार में कुरीतियों को दूर किया। उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम को एकजुट किया। शबद-कीर्तन के उपरान्त गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार राजेन्द्र सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिह, मनमीत कौर, भूपिदर कौर, नेहा भसीन, मोना सलूजा, हँसवी अरोडा, बाला चंडोक, तजिंदर कौर, रविंद्र कौर, बलविंदर कौर, हरलीन कौर सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे।
———–
तीर्थनगरी में गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव मनाया गया
सोरों। सिक्ख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव का 555वा प्रकाश उत्सव पर्व सिक्ख समाज द्वारा अपूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। हरि की पौड़ी किनारे स्थित गुरुद्वारे को भव्यता के साथ सजाया गया, रंगीन झिलमिल झालरें व तेज रोशनी से गुरुद्वारा जगमगा उठा। सुबह ज्ञानी इंद्रजीत सिंह द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। महिलाओं ने ढोलक मंजीरे बजाते हुए शबद कीर्तन किया। एक ओंकार सतिनाम, अपने ही सुख सो सब लागे, नानक भव जल पार परै जो गावे प्रभु के गीत आदि गीत गाते हुए भजन कीर्तन किया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग गुरुद्वारे में अरदास करने के लिए पहुंचे। दिन भर गुरुद्वारे में चले अटूट लंगर में लोगों ने प्रसाद चखा। शाम के समय भव्य आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर प्रबंधक बाबा लक्खा सिंह, प्रधान कौशल सिंह, सचिव शम्मी सिंह, हरिंदर सिंह, जय सिंह, लक्ष्मण सिंह, बीबी राजेश कौर, बलवंत कौर, गीता, सुनीता आदि बड़ी संख्या में कस्बे के अलावा पचलाना, रेतन गढ़ी, मीरापुर आदि स्थानों से आए समाज के लोग मौजूद रहे

फोटो,कैप्शन-कस्बा सोरों के गुरुद्वारे में पाठ करते ज्ञानी व कीर्तन करती महिला संगत।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *