बिना वेरीफाई किए पासपोर्ट में लगा लगा दी मुहर,लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर भाग ग‌ए दुब‌ई,सिपाही निलंबित

बिना वेरीफाई किए पासपोर्ट में लगा लगा दी मुहर,लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर भाग ग‌ए दुब‌ई,सिपाही निलंबित

मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।बिना एड्रेस वेरिफाई किए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गों की पासपोर्ट डिटेल पर मुहर लगा दी गई।पासपोर्ट बनने के बाद लाॅरेंस के शूटर दुबई पहुंच गए।खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर जांच हुई तो मामले का खुलासा हुआ।पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने वाले सिपाही संदेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

राजस्थान के रहने वाले राहुल कुमार और महेंद्र कुमार के फर्जी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में लापरवाही साबित होने पर सिपाही संदेश कुमार को निलंबित किया गया है।राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले राहुल कुमार और महेंद्र कुमार गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैं।मेरठ के पते पर दोनों के फर्जी पासपोर्ट तैयार किए गए थे और बाद में दोनों दुबई भाग गए।

आरोप था कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों का मेरठ के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाए गए,फिर दोनों शूटर (राहुल-महेंद्र) फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई पहुंच गए।बाद में खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि बिना सत्यापन ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन में मुहर लगा दी गई।इसमें जिन सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध मिली है उनपर कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों के फर्जी पासपोर्ट के मामले में गाजियाबाद से साइबर कैफे चलाने वाले राजू वेद को गिरफ्तार किया गया था।आरोप था कि बीते माह अप्रैल में राजू के पास लॉरेंस के दो शूटर राहुल कुमार पुत्र चेतन लाल और महेंद्र कुमार पुत्र खजुहर लाल पहुंचे थे।दोनों ने राजू से फर्जी पासपोर्ट बनाने की मांग की‌।इस पर राजू ने दोनों से पैसे लिए और मेरठ के कंकरखेड़ा थाना के श्रद्धापुरी के पते पर पासपोर्ट बनवा दिए।दोनों पर राजस्थान के बीकानेर में रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वो फरार चल रहे थे।पासपोर्ट बनने के बाद दोनों दुबई चले गए,जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने तत्कालीन मेरठ के एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद इस मामले में जांच शुरू हुई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *