कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओ ने गंगा में लगाई डुबकी
कासगंज यूपी:कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर हरि पैड़ी लहरा गंगा घाट कादर गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान कर कमाया पुण्य लाभ।मध्य प्रदेश,दिल्ली,राजस्थान,यूपी आदि प्रदेशों से तीर्थ नगरी सोरों पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे से ही हरि की पैड़ी में लगाई गंगा में डुबकी भगवान वराह के दर्शन कर तीर्थ पुरोहितों को दान पुण्य कर पुण्य लाभ उठाया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

घाटों पर तैनात रहे पुलिस कर्मी
कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर सोरों लहरा कादरगंज गंगा घाट पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही, सोरों कासगंज मार्ग पर ट्रैफिक क्लियर कराते दिखे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ।
Author: Soron Live 24

