राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कासगंज में महिला जनसुनवाई में 09 प्रकरणों की सुनवाई कर सम्बन्धित अधिकारियो को शिकायत निस्तारण करने के दिये निर्देश।
राज्य महिला आयोग सदस्या ने आगन वाडी केन्द्र बहादुर नगर का किया निरीक्षण एवं बच्चों को अन्य प्राशन व महिलाओं की गोद भराई कर उपस्थित बच्चों को फल वितरीत किये।

राज्य महिला आयोग सदस्य ने किया जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई बुधवार को सोरों लोक निर्माण विभाग में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुए, जो महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे। सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में उनकी पूरी सहायता की जाए। इसके साथ ही, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को प्राथमिकता पर जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। जनसुनवाई के बाद, मा सदस्या ने आगनबाड़ी केन्द्र और जिला कारागार का निरीक्षण किया, उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस जनसुनवाई के माध्यम से महिला आयोग ने यह सुनिश्चित किया कि महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी/प्रोबेशन अधिकारी विनोद जोशी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
फोटो, कैप्शन-महिला जनसुनवाई में पीड़िताओं की फरियाद सुनती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़।
Author: Soron Live 24

