कासगंज ककोड़ा मेला का डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की गरीमामयी उपस्थिति में ककोड़ा मेले का हुआ शुभारंभ।

मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा में उचित व्यवस्थायें की गई है- जिला पंचायत अध्यक्ष 

ककोड़ा मेला में समस्त व्यवस्थायें हेतु सम्बन्धित विभागांे को निर्देशित किया गया है कि पूर्ण रूप से सहयोग करें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए -जिलाधिकारी

साफ-सफाई,घाटो की सफाई,बेरिकेडिंग,शोचालय की व्यवस्था,चेंजिग रूम,साधु कैम्प,खोया पाया,साकेंतिक बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा, चिकित्सा कैम्प,गौताखोर की व्यवस्था मेले में उपलब्ध है।

कासगंज:गुरुवार को  कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श रत्नेश कश्यप, सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमंापुर हरिओम वर्मा व  जिलाध्यक्ष भाजपा के0पी0 सिंह सोलंकी, चैयरमेन सोरों  जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी सचिन की उपस्थिति में आयोजित ककोड़ा मेले का फीता काट कर विधिवत हवन पूजन व गंगा में दुग्धाभिषेक के साथ उद्घाटन किया गया।
तहसील पटियाली क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित कादरगंज घाट पर लगने वाले ककोड़ा मेले में समस्त व्यवस्थायें पूर्ण है मेला की यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, प्रकाश, सुरक्षा एवं साफ सफाई तथा गंगा स्नान के लिये वेरिकेडिंग व्यवस्था एवं महिला श्रद्वालुओं के लिये चेंजिंग व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेले में दुकानें व्यवस्थित रूप से लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स मेले में तैनात किया गया है।
जिला पंचायत द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ककोड़ा मेला के मैदान तथा श्रद्धालुओं की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन द्वारा मेला मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर व्यापक व्यवस्थायें की गई हैं। ककोड़ा मेले में शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से सम्बन्धित विभागों द्वारा ककोड़ा मेले में जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आगंनबाड़ी, जिला पंचायतराज विभाग का स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित विभिन्न विभागों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी विभागीय स्टाल लगाये गये हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्वालुओं द्वारा स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त स्टीमरों एवं गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। माइकिंग व्यवस्था के साथ ही ध्यान दिया गया है कि बच्चों को पानी की ओर न ले जाया जाये। बेरीकेटिंग के द्वारा निशान और बल्ली आदि लगाकर श्रद्वालुओं को गहरे पानी की ओर न जाने दिया जायेगा मेले में चेंजिंग रूम, बेरीकेटिंग, ट्रैफिक तथा लाइटिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। इस मेले में विगत वर्षों की भांति विभिन्न विभागों की प्रगति एवं कार्यकलापों से सम्बंधित स्टाल भी लगाये जायेंगे।
मा0 जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इनका अवलोकन किया गया। मेला मैदान में खेल तमाशे व दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें लगाई जा रही हैं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
—————-

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *