हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
निर्माणधीन मकान में काम कर था मजदूर

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणधीन मकान में काम करते समय मजदूर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल हो गया, वहीं मजदूर को इलाज के लिए गंभीर हालत में इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जंहा घायल मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बताया जाता है कि गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्रामवासी निवासी मुकेश पुत्र रघुवीर मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। मंगलवार की सुबह मुकेश अन्य मजदूरों के साथ कासगंज के अशोक नगर में कमल सोलंकी के मकान में दूसरी मंजिल पर लेटर का काम कर रहा था। तभी मजदूर मुकेश 11000 की लाइन की चपेट में आ गया। जिससे मुकेश गंभीर रूप से झुलस गया। साथ कार्य कर रहे अन्य मजदूरों द्वारा घायल मुकेश को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मुकेश की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
फोटो, कैप्शन-जिला अस्पताल में खडे मृतक के परिजन।
Author: Soron Live 24

