मोहनपुरा में युवाओं ने मनाया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

युवाओं ने मनाया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

कासगंज/मोहनपुरा।जनपद के कस्बा मोहनपुरा स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर एवं निकटवर्ती गांव नगला बैरा में युवाओं ने खाटू नरेश का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। बाबा श्याम विभिन्न समाज वर्ग में खासा लोकप्रिय हैं। उनके जन्मोत्सव को लेकर युवा वर्ग बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान मंदिरों की आज सज्जा कर कीर्तन भजन आयोजित किया गया। विभिन्न प्रकार के मिष्ठान आदि व्यंजनों तथा जन्मदिवस की केक काटकर भोग लगाया गया।
इस अवसर पर शिवम पाठक, राहुल पाठक, पुष्पेंद्र पाठक, गौरव माहेश्वरी, अभिषेक, दिव्यांशु, विशाल आदि सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी भक्त उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *