अलग अलग सडक हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल।
बाहदुर नगर आश्रम से लौट रहे थे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर,
पैदल सडक पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
कासगंज/गंजडुंडवारा। कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र में अलग अलग सडक हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में दुकान से घर आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं पटियाली के बहादुरनगर भोले बाबा आश्रम में चार दिन सेवा देकर वापस घर लौट रहे वाइक सवार सेवादारों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सेवादार की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही जगहों पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
बतादें पहला हादसा कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के डॉक्टर कनपुरिया बाली पुलिया का है। बताया जाता है कि कोतवाली गंजडुंडवारा के एटा रोड स्थित सुरजीत पुत्र रामनिवास हलवाई के जहां हलवाई गिरी का कार्य करता था। बीती शाम जब सुरजीत अपनी दुकान घर के लिये निकला। तभी रास्ते में डॉक्टर कनपुरिया बाली पुलिया के समीप सुरजीत को अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गंजडुंडवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया बीती देर रात अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरा हादसा कोतवाली गंजडुंडवारा के गांव धवा स्थित बाईपास पर हुआ। बताया जाता है कि जनपद अलीगढ के वरला बराला थाना क्षेत्र के गांव मधापुर निवासी चंद्रभूषण पुत्र प्रेम सिंह व बनी सिंह रविवार को पटियाली के बहादुर नगर भोले बाबा के आश्रम में सेवा देने आए थे। बुधवार की दोपहर बाद आश्रम मे सेवा दे वापस अपने घर को निकले थे। लेकिन जैसे ही वाइक सवार सेवादार कोतवाली क्षेत्र के गांव धवा के बाईपास के पास हिन्द भट्ठे के समीप पहुंचे,तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे बनी सिंह की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई और चंद्रभूषण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृत बनी सिंह के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं सूचना मिलते ही एबुलेंस के सीएचसी में भर्ती कराया जिसे उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से सडक दुर्घटना में वाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु और एक व्यक्ति घायल हो गया था। चालक ट्रक छोड मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है
—————–
बाइक सवार दम्पति को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत।

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में प्राइवेट बस ने बाइक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है कि जनपद अलीगढ के गांव इमलानी निवासी अनिल अपनी पत्नी हरवेश के साथ बाइक द्वारा बीते दिवस की अपनी पत्नी की छोटी बहन गिरीश देवी के गांव कासगंज जिले के अलीपुर आया हुआ था। बुधवार की सुबह जब पति पत्नी बाइक से बापस अपने गांव इमलानी लौट रहे थे, तभी कासगंज के बिलराम गेट पर बाइक सवार पति पत्नी को प्राइवेट बस ने बाइक को पीछे टक्कर मार दी। जिससे हरवेश गंभीर रूप से घायल हो गई। पति द्वारा घायल हरवेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हरवेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। वहीं महिला की मौत से उसके परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। वहीं इस हादसे पर जानकारी देते हुए कोतवाली कासगंज के प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया बस और चालक दोनों पुलिस के कब्जे में है। पति अनिल के द्वारा प्रार्थना पत्र मिल गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
फोटो संख्या 1, कैप्शन-जिला अस्पताल मंे विलाप करते मृतिका के परिजन।
फोटो संख्या 2, कैप्शन-फाईल फोटो सेवादार बनी सिंह।
Author: Soron Live 24

