27 वर्षीय युवक शव पेड़ से लटका मिला,
युवक के साले ने जताई हत्या की आशंका।

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार वालों ने घटना की सूचना कोतवाली कासगंज पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके जा पर पहुंची, जंहा पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा है,
बताया जाता है कि कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा में गुरूवार की सुबह ग्रामीणों को एक 27 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जैसे ही गांव के लोगों को युवक के शव को लटके मिलने की सूचना मिली कि तो गांव के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। और इस घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतार कर उसकी शिनाख्त की कोशिश की। शव की शिनाख्त गांव नौरथा निवासी आकाश पुत्र नौलाख के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतक के साला अवनीश ने अपने जीजा की हत्या करने की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सीमा और उसके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना पर जानकारी देते हुए सदर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया की मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
फोटो , कैप्शन-फाईल फोटो आकाश।
Author: Soron Live 24

