बागपत:सेंट एंजेल्स में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

सेंट एंजेल्स में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लायन्स क्लब अग्रवाल मण्डी टटीरी द्वारा कक्षा 10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंकज गुप्ता, डीएवी इंटर स्कूल टटीरी के पूर्व प्रधानाचार्य मूलचंद एवं प्रबंधक अजय गोयल ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं यश मित्तल, यश चौहान, यानिका शर्मा, स्नेहा जैन, मिस्टी गर्ग, पूजा चौहान, खुशी खान, श्रेष्ठ कौशिक, वंश गौर व वंशिका शर्मा को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए एवं मोबाइल फोन का सदुपयोग करना चाहिए। मोबाइल फोन पढ़ाई एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए एक अच्छा साधन है, परंतु यदि आप इसका दुरुपयोग करते हैं तो यह आपके कैरियर एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसके बाद उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर बबलेश, दीपक, राजीव, ऋतुराज, हनुराज ,नसीम, सचिन, शिवम, अमित, दिवाकर, निधि, रुचि, रीना, गीता आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *