कायस्थ बंधुओं ने कलम पूजन करके मनाया भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले हुआ कार्यक्रम
कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य महाराज के प्राकट्य दिवस एवं यम द्वितीया पर्व पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया, कलम पर तिलक किया, कलावा आदि बांधा और सर्व समाज की शांति व समृद्धि के लिए कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में शहर की दुर्गा कॉलोनी गली नंबर चार स्थित संगठन के संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना के निज निवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र सक्सेना ने की।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया
मुख्य अतिथि कैप्टन डीके सिन्हा, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना ने बताया कि सृष्टि के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्य दिवस यम द्वितीया को मनाया जाता है। इसी के चलते बुधवार को कलम पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महेशचंद्र सक्सेना, राधेश्याम सक्सेना, ओम प्रकाश सिंह, कोशल किशोर सक्सेना, अचित सक्सेना, मनोज मंजुल, धीरज सक्सेना, लवनीष गहराना, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना जौहरी, अर्चना सक्सेना, नवीन सक्सेना, पीयूष सक्सेना, योगेश सक्सेना समेत समाज के अन्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

