घर घर हुई गोवर्धन पूजा परिक्रमा कर मांगी मनौतियां
मां चामुंडा मंदिर पर बनाये गोवर्धन रहे आकर्षण का केंद्र

(फोटो चामुंडा मंदिर में सजे विशाल गोवर्धन महाराज)

कासगंज। दीपोत्सव पर्व के बाद शनिवार को जनपद में गोवर्धन पूजन किया गया। चामुण्डा मंदिर पर स्थित मंदिर एवं सोरोंजी वराह मंदिर में गोवर्धन महाराज की गोबर प्रतिमा बनाई गई। शनिवार की शाम मां चामुंडा मंदिर पर गोबर से बनाए गए गोवर्धन महाराज लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। गोवर्धन महाराज को पीले पीताम्बर और नीले रंग के शरीर से सजाया गया था। हजारों की संख्या में लोगों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर मनौती मांगी। गोवर्धन की परिक्रमा के एक ओर छप्पन भोग प्रसाद सजाया गया था। शहर के हुल्का मंदिर पर भी गोवर्धन प्रतिमा बनाई गई। यहां पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ परिक्रमा करते देखी गई। जिसकी लागों ने परिक्रमा करने के बाद प्रसाद का आनंद लिया। वहीं कासगंज के प्रभू पार्क में भी गोवर्धन की प्रतिमा बनाई गई, जहां सैंकड़ों लोगों ने गोवर्धन का भोग लगाकर उनकी परिक्रमा की। इसके अलावा लोगों द्वारा अपने घरों पर भी गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। वहीं गंजडुंडवारा में भी दीपावली के दूसरे दिन घरों में मानव की आकृति में गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा अर्चना की तथा अन्न कूट का भोग लगाया। सोरों वराह मंदिर में भी अन्न कूट प्रसाद वितरण किया गया।उनकी परिवार के सभी सदस्यों ने परिक्रमा कर सुख समृद्धि की मांग की तथा प्रसाद वितरित किया।
फोटो , कैप्शन-नगर के प्रभू पार्क पर गोवर्धन महाराज की रंग बिरंगी मनमोहक प्रतिमा।
फोटो, कैप्शन- घर में गोवर्धन महाराज की पूजा करता परिवार।
Author: Soron Live 24

