गजब 250 ग्राम आलू के लिए बुला ली पुलिस,फिर जो हुआ उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

गजब 250 ग्राम आलू के लिए बुला ली पुलिस,फिर जो हुआ उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हरदोई।उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।वहीं मामले को जानने के बाद लोग मजे भी ले रहे हैं।मामला दीपावली की रात का बताया जा रहा है।यहां पुलिस को एक व्यक्ति ने कॉल किया और बताया कि उसका आलू चोरी हो गया है। आनन-फानन में पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कॉल करने वाला व्यक्ति भी वहां मिल गया।इसके बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई। जब पुलिस ने पूछा कि कितना आलू चोरी हुआ है, तो व्यक्ति ने बताया कि जो आलू चोरी हुआ है वह 250 ग्राम था। जब पुलिस ने पूछा कि आलू कौन ले गया तब व्यक्ति ने कहा कि इसी की तो जांच करनी है।

चोरी हो गया 250 ग्राम आलू

दरअसल पूरा मामला कोतवाली शहर का है।यहां मन्नापुरवा के विजय वर्मा ने रात में यूपी-112 पर कॉल करते हुए बताया कि घर में रखा हुआ उसका आलू चोरी हो गया है।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस पहुंची तो विजय वर्मा भी वहीं पर मिला।पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो विजय ने बताया कि वह आलू रख कर गया था, सोंचा कि खा-पीकर आने के बाद आलू बनाएगा, लेकिन जब वापस लौटा तो उसे आलू नहीं मिले। वहीं जब पुलिस ने उसे आलू की क्वांटिटी पूछी तो पता चला कि चोरी हुआ आलू 250 ग्राम था।

सवाल शराब का नहीं, आलू का है

पुलिसकर्मियों को जब इतना पता चला तो वीडियो बनाना शुरू किया।पुलिस ने पूछा कि आलू कहां गए, तो विजय वर्मा ने बताया कि इसकी ही तो जांच करनी है। इसके बाद पुलिस ने पूछा क्या शराब पी है।इसपर विजय वर्मा ने कहा कि हां हम मेहनत करते हैं, शाम को एक पव्वा शराब पी लेते हैं,लेकिन सवाल शराब का नहीं, आलू का है, उसको ढूंढिए, इसलिए पुलिस को फोन किया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो को देखने वाले भी जमकर मजे ले रहे हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *