नागिन बन जानी दुश्मन,खेत में काम कर रहे युवक ने नाग को मार डाला, कुछ देर बाद नागिन ने लिया बदला

नागिन बन जानी दुश्मन,खेत में काम कर रहे युवक ने नाग को मार डाला, कुछ देर बाद नागिन ने लिया बदला

बरेली।अभी तक आप लोगों ने फिल्मों में देखा होगा कि नाग को मारने के बाद नागिन ने बदला लेने के लिए उसकी जान ले लेती है,लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली में ऐसी ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है।दावा है कि खेत में काम करने के दौरान निकले नाग को युवक ने मार दिया, जिसके कुछ देर बाद नागिन ने युवक को काट लिया और उसकी मौत हो गई।

कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गांव का रहने वाला 32 वर्षीय गोविंद मंगलवार को गांव के ही अतुल सिंह के खेत में काम करने गया था।गोविंद के चचेरे भाई सुनील कश्यप का दावा है कि मंगलवार को खेत में धान की कटाई के बाद पुआल को इकट्ठा करने के दौरान उसमें एक काला नाग निकला।सुनील का दावा है कि नाग को देखकर गोविंद और खेत में मौजूद अन्य मजदूर घबरा गए।इस दौरान गोविंद ने लाठी से पीट-पीट कर नाग को मार डाला और मारकर खेत में ही फेंक दिया था।

सुनील का दावा है कि उसके कुछ घंटे बाद खेत में काम करने के दौरान नागिन ने गोविंद को काट लिया।जहरीली नागिन के काटने के बाद तुरंत गोविंद को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गोविंद की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

परिजनों ने बताया कि गोविंद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। इतना ही नहीं गांव के लोग भी नागिन के खौफ से घबराए हुए हैं,जिसने भी नाग के बदले की घटना सुनी वह भी हैरान है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *