हादसा:ट्रैक्टर से गिर कर किशोर की मौत

ट्रैक्टर से गिर कर किशोर की मौत


किशोर की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम।
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर ट्रैक्टर से गिर गया। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल किशोर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी अनिकेत पुत्र सत्यवीर अपने बाबा के साथ ट्रैक्टर द्वारा क्षेत्र के लहरा गंगा घाट पर गया था, जब टैªक्टर द्वारा अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अचानक अनिकेट टैªक्टर से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल अनिकेत को सीएचसी सोरों में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने अनिकेत की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं परिजन अनिकेत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोर की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजन मृतक के शव को विना पोस्टमार्टम कराये अपने घर ले गये।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *