दीपावली पर्व के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रभू पार्क में जलायेंगे 2100 दिए

भारतीय किसान संघ जिला कासगंज की मासिक बैठक की गई आयोजित।
कासगंज। नगर के नदरई गेट स्थित प्रभू पार्क हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन भारतीय किसान संघ जिला कासगंज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक्रम सिसोदिया ने की। कार्यक्रम में भगवान बलराम व भारत माता के चित्र पर जिला अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, जिला प्रवक्ता श्यामवीर सिंह चैहान, जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुंडीर एडवोकेट, जिला महिला प्रमुख मिथिलेश बघेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर चित्रों का माल्यार्पण किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुण्ढीर एडवोकेट ने किया। बैठक में किसानो की समस्याओं को लेकर जिला प्रवक्ता श्यामवीर सिंह चैहान ने किसान की समस्या को सभी पदाधिकारी को अवगत कराया व पूछा के किसानों को सोसाइटी से डीएपी खाद न मिलने के कारण दर-दर भटकना पड़ रहा है। सोसाइटी समिति सेंटर पर डीएपी कहीं कहीं एक बार भी नहीं पहुंची है, ऐसी जगह पर विभाग के अधिकारी पहुंच कर किसानों की समस्या को प्रशासन निदान दिलाये। जिससे किसानों को खेती की बुवाई का कार्य मे बाध्य न हो। जिला सहमंत्री रघुवर दयाल बघेल ने बताया कि किसान का धान सेंटर न खुलने के कारण बिक्री नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को ओने-पोने दामों में धान व बाजार मजबूरी में बेचना पड़ रहा है। किसानों के लिए बाजार का सेंटर भी खोलना चाहिए। इस संदर्भ में जिलाधिकारी कासगंज से मिलकर जल्द ही किसानों की समस्या का निदान कराया जाएगा। जिला सहमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि सोसाइटी सेंटर बायोमेट्रिक मशीन का प्रयोग किया जाये, जिससे सभी किसान भाइयों को समस्या का सामना न करना पड़े और समय से खाद, बीज मिल सके। दीपावली पर्व के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कासगंज द्वारा एक बहुत ही सुंदर प्रेरणादाई कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्रभु पार्क पर 30 अक्टूबर को दिव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारतीय किसान संघ, कासगंज के पदाधिकारी ने 2100 दीप जलाने का लक्ष्य लिया है। जिसकी जिम्मेदारी जिला मंत्री सुखबीर सिंह पुन्ढीर एडवोकेट ने नगर अध्यक्ष गौरव साहू एडवोकेट, नगर मंत्री जितेंद्र पुंढीर, जिला कषाध्यक्ष किशोर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुरहार को सौंपी और बैठक में नगर कासगंज में भारतीय किसान संघ के संगठन का कार्य गति से हो व्यापक रूप पर हो। जिसके लिए जिलाध्यक्ष विक्रम सिसोदिया के निर्देशानुसार जिलामंत्री सुखबीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें नगर अध्यक्ष गौरव साहू एडवोकेट, नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, सुमित सविता, राहुल गुरहार, नगर मंत्री जितेंद्र पुंढीर, नगर सहमंत्री उदय चैहान, अभिनव कुमार एडवोकेट, नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सविता, नगर युवा प्रमुख विजेंद्र यादव, नगर आंदोलन विशाल गुप्ता, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख ललित कुमार को नगर की संगठन का कार्य की जिम्मेदारी सौंप गई है। बैठक में जिलायुवा प्रमुख राहुल सिंह, बीकेश सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष विपिन कुमार, गौरव पुण्ढीर, श्याम सिंह, विकास गोला, संतोष वर्मा, राहुल पुण्ढीर आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

