उपचार के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

उपचार के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत बीती 20 अक्टूबर को सड़क हादसे में हुआ था घायल।

 

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों पूर्व सडक हादसे में हुए घायल दो युवकों में से एक युवक ने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बतादें कि सदर कोतवाली क्षेत्र रफातपुर निवासी निवासी जगेश पुत्र भोजराज अपने साथी सेवाराम व छोटेलाल के साथ बाइक द्वारा कासगंज आया हुआ था। जब वह देर शाम अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गांव बहेडिया किलौनी मोड के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें जगेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सेवाराम व छोटेलाल घायल हुए युवकों को कासगंज जिला अस्पताल से अलीगढ़ रैफर कर दिया था। वहीं हालत में सुधार होने पर परिजन दोनों को गांव बहेडिया ले आए थे। वहीं शनिवार की सुबह घायल छोटेलाल की हालत अचानक खराब हो गई। परिजन आनन फानन में छोटेलाल को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटेलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुए युवक छोटेलाल की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना को लेकर कैंटर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

फोटो -पोस्मार्टम ग्रह पर मौजूद मृतक के परिजन।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *