साहब मैं अभी जिंदा हॅू……
जिला प्रशासन की लापरवाही से कागजों में हुआ मृत घोषित दिव्यांग।

फोटो, कैप्शन- तहसील सहावर में प्रार्थना पत्र देने आया दिव्यांग
खुद को जिंदा साबित करने के लिये दिव्यांग चार माह से काट रहा अधिकारियों के चक्कर।
कासगंज। जनपद कासगंज में एक दिव्यांग व्यक्ति को जिला प्रशासन के द्वारा कागजो में मृत घोषित कर दिया गया है। अब जिला प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा दिव्यांग व्यक्ति को परेशानी उठाकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाकर चुकाना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन दिवायंग व्यक्ति को जिंदा मानने के लिए तैयार नही है।
आपको बतादे कासगंज जिले की तहसील सहावर क्षेत्र के गुधरागंज गांव निवासी दिव्यांग दिनेश कुमार खुद को जिंदा साबित करने की प्रशासन से गुहार लगा रहा है। दिव्यांग दिनेश का आरोप है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते 19 जून 2024 को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। दिनेश को मृत घोषित करने के बाद से उसे मिलने वाली दिव्यांग पेंशन नही मिल रही है और पेंशन ना मिलने से दिनेश काफी परेशान है। अब दिनेश खुद को जिंदा साबित करने के लिए बीते 4 महीनो से जिलाधिकारी से लेकर जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। लेकिन दिनेश की कोई सुनने कों तैयार नही है। दिनेश का कहना है की उसे मृत घोषित करने के बाद से उसे सरकारी सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है।
Author: Soron Live 24

