जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 28 और 29 अक्टूबर को

कासगंज।खेल निदेशालय के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर बालिका वर्ग की जिला स्तरीय 20 वर्षीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम फरीदनगर सोरों जी में 28 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएगी। वहीं बालक वर्ग में खो खो एवं कबड्डी की प्रतियोगिता अगले दिन 29 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे आयोजित की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का वजन 70 किग्रा से अधिक नहीं होना चाहिए।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता रहने वाले खिलाड़ियों को खेल निदेशालय के मानकानुसार पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार की धनराशि सीधे खिलाड़ियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी अतः सभी प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी बैंक पासबुक और आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से लेकर समय से प्रतिभाग करें।
Author: Soron Live 24

