नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, सीडीओ सचिन एडीएम राकेश पटेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, सीडीओ सचिन एडीएम राकेश पटेल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कासगंज:जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित की गई नव प्रवर्तन प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के 100 से अधिक नव प्रवर्तकों द्वारा स्टॉल लगाकर की गई प्रतिभागिता ।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम तथा मुख्य विकास अधिकारी सचिन के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आज असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों के जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज में किया गया।

नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का उद्घाटन सदस्य विधान परिषद रजनीकांत महेश्वरी, सीडीओ सचिन,एडीएम राकेश कुमार पटेल ने फीता काटकर किया । तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी को माया देवी पब्लिक एकेडमी के बच्चों द्वारा घोष बैण्ड के साथ सभागार तक ले जाया गया। बैंड टीम की एमएलसी द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी जनपद के विभिन्न विभागों से 100 नवाचार नव प्रवर्तकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से जिला उद्योग केंद्र ,हॉर्टिकल्चर,खादी ग्रामोद्योग, कृषि, , खाद्य एवं सुरक्षा, परिवहन, माध्यमिक शिक्षा,बेसिक शिक्षा आदि विभागों द्वारा अपने-अपने नवाचारों को मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नारायण दुबे ने सभी अतिथियों को शॉल उड़ाकर, बेज लगाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि जनपद के नवाचारों के लिए आगे बढ़ाने के लिए जिला विज्ञान क्लब एक अच्छा पायदान है। एक लंबे समय से जिला विज्ञान क्लब निरंतर जनपद की नई प्रतिभा को निखार एवं खोज कर उन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का कार्य किया है।
अंत में आभार उप जिलाधिकारी अनेक सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक अभिषेक पांडे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र चंद्रभान भास्कर, जिला उद्यान अधिकारी, रवि शंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य सुधीर मिश्रा, मदन चंद राजपूत, सुदेश वर्मा, विमल पाल, जितेंद्र सिंह पाल एवं जनपद नव प्रवर्तक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *