कासगंज/न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल का सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत मण्डल के गांव अलादीन पुर में सदस्यता समारोह मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष के0 पी0 सिंह सोलंकी एवं विशिष्ट अतिथि अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता राजकुमार यादव को उनके साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इससे पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का भाजपा नेताओं ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ , सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर आज समाज का हर वर्ग पार्टी से जुड़ रहा है। जिलाध्यक्ष के0 पी0 सिंह सोलंकी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जाति के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रही हैं उनकी इस गंदी मानसिकता को देश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है । इसलिए समाज के हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा से जुड़ रहा है मोदी ,योगी के नेतृत्व में भाजपा परिवार निरन्तर बढ़ता जा रहा है। इस दौरान राजकुमार यादव के साथ में दो दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शक्तिकेंद्र संयोजक राजकुमार कश्यप, दुष्यन्त चौहान, कर्मवीर सोलंकी, बूथ अध्यक्ष रामवीर बघेल, किशोर चौहान, रतन सोलंकी, जयपाल सिंह, जयविंदर यादव, जुगेंद्र कश्यप, शिवसिंह , रणवीर यादव, जगवीर यादव, ओमपाल यादव, पुष्पेन्द्र यादव , श्यामबाबू यादव, रामेश्वर, भूरे यादव, सुखपाल यादव, देव सिंह यादव, रूप सिंह यादव, कायम सिंह, नेम सिंह, सुघड़ सिंह, सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।
Author: Soron Live 24

