नवनिर्वाचित संगठन ने शिक्षकों की उठाई आवाज

नवनिर्वाचित संगठन ने शिक्षकों की उठाई आवाज

कासगंज/पटियाली।हाल में ही हुए पटियाली ब्लॉक के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में जीते हुए पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत से मिलकर शिक्षक समस्याओं की निराकरण की मांग की है आपको बता दें शिक्षकों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं समय-समय पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों से मिलकर लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग पुराने समय से ही उठाई जाती रही है सोमवार को पटियाली ब्लॉक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित द्विवेदी की अध्यक्षता में एक पत्र निर्गत कर शिक्षक समस्याओं की निराकरण की मांग की गई है जिसमें प्रमुख रूप से मेडिकल तथा आकस्मिक अवकाश की समयबद्धता में ही स्वीकृति,कार्यालय में रिसीविंग रजिस्टर रखने सहित वर्तमान माह में किसी भी अध्यापक के वेतन रोकने एवं कटौती न करने की मांग उठाई गई है। इस दौरान अमित द्विवेदी,वीरेंद्र सिंह,सत्येंद्र सिंह,सत्य प्रकाश पाल पंकज द्विवेदी,रीतेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *