सडक हादसे में घायल वृद्ध की हुई मौत अनियंत्रित कार ने टैंपों व बाइक में मारी थी टक्कर हादसे में आधा दर्जन हुए थे घायल

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की हुई मौत
अनियंत्रित कार ने ऑटो व बाइक में मारी थी टक्कर
हादसे में आधा दर्जन हुए थे घायल, जिला अस्पताल में चल रहा था उपचार
पुलिस ने  वृद्ध के शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिये।कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बीती शनिवार को हुए सडक हादसे में हुए घायल वृद्व की शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्व के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं वृद्व की मौत के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

बतादे सोरों क्षेत्र के मथुरा बरेली हाइवे पर स्थित बहादुर नगर गाँव के समीप बीती देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पहले सवारियों से भरे टेम्पों को टक्कर मारी, उसके बाद बाइक सवार तीन लोगों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद जब कार चालक ने कार लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे गड्डे में पलट गई। हादसे में टेम्पों में सवार चालक नरेंद्र पुत्र पूसे सिंह निवासी ग्राम मलिकपुर थाना सोरों, गीतम सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम अलीपुर थाना अमापुर व बतासो देवी पत्नी राम अवतार निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना सोरों व बाइक सवार विनोद पुत्र मलखान सिंह व उसकी पत्नी प्रीति व पुत्र प्रशांत निवासीगण ग्राम बहादुर नगर थाना सोरों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सोरों में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं शनिवार की सुबह घायल गीतम सिंह की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीतम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं वृद्व की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सोरों कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
————-

अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बृद्ध की हुई मौत
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक 75 वर्षीय साइकिल सवार बृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वृद्व की मौत हो गई। बताया जाता है कि कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तवालपुर निवासी बृद्ध 75 वर्षीय टीकम सिंह पुत्र चेतराम सिंह बीती देर शाम साइकिल द्वारा अपने गांव जा रहे थे। तभी उन्हे बाकनेर गांव के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिससे टीकम सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्व के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना पर जानकारी देते हुए नदरई चैकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। और मृतक के परिवार वालों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *