भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा का अनावरण 27 अक्टूबर को वृंदावन में

भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा का अनावरण 27 अक्टूबर को वृंदावन में
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने तैयारी को लेकर की बैठक

 

(फोटो:बैठक करते पदाधिकारी)

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक प्रदेश सचिव नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में अतिथि एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना, संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना रहे। भगवान चित्रगुप्त की वृन्दावन में भव्य प्रतिमा का अनावरण 27 अक्टूबर को होगा। इसी को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव नवल कुलश्रेष्ठ ने कहां कि हम सभी कायस्थ बंधुओ के लिए बहुत ही गर्व की बात है मथुरा के वृंदावन में 51 फुट की भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया गया है। और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की 51 फुट की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। हम सभी कायस्थ बंधुओं को बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेना है। संरक्षक एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना ने कहा यह कार्यक्रम बहुत ही बड़ा और भव्य होने जा रहा है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अथक प्रयास से भगवान चित्रगुप्त की 51 फुट की प्रतिमा वृन्दावन में लग रही है चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सचिदानन्द के अथक प्रयास से ही वृंदावन में चित्रगुप्त पीठ बन रही है। और चित्रगुप्त पीठ पर ही 51 फुट की भगवान चित्रगुप्त प्रतिमा लगेगी। जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने बताया 27 अक्टूबर को चित्रगुप्त पीठ पर हर राज्य से देश से विदेश से कायस्थ बंधु, विधायक, सांसद, और तमाम मंत्री पहुंच रहे हैं, कासगंज से भी ज्यादा ज्यादा संख्या में कायस्थ बंधु चित्रगुप्त पीठ पर पहुचेंगे। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। छोटी कार और बस नोवल्टी टॉकीज से सुबह 6.00 बजे एक साथ मथुरा वृंदावन चित्रगुप्त पीठ के लिए प्रस्थान करेंगी। सभी कायस्थ बंधु कृपया समय से पहुँचे। बैठक का संचालन कवि अखिलेश सक्सेना ने किया। बैठक में महेश चंद्र सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, नवीन सक्सेना, आदित्य शरण सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, धीरज सक्सेना, अमित सक्सेना, लबनीश गहराना, विमल जौहरी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन-बैठक करते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारीगण।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *