बागपत:भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने किया किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने किया किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

किसान सम्मान समारोह में संदीप पहलवान बली को भारतीय किसान यूनियन इंडिया का राष्ट्रीय महासचिव तथा शिवा भाई को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया

सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा – मुनेन्द्र पहलवान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली- मेवला में भारतीय किसान यूनियन इंडिया के बैनर तले किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए हजारों किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनका यहां पहुंचने पर कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप पहलवान बली ने फूल माला, पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर मुनेंद्र पहलवान ने कहा कि सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि चीनी मिले समय पर किसानों का गन्ना भुगतान नहीं करेंगी तो चीनी मिलों पर ताले डाले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बागपत चीनी मिल की पेराई क्षमता दोगुनी करने की मांग की। साथ ही कहा कि बागपत जिले ने देश को भारत केसरी व हिंद केसरी जैसे पहलवान दिए हैं, इसके लिए यहां पर एक स्टेडियम भी बनवाया जाए। इस दौरान मुनेंद्र पहलवान ने संदीप पहलवान बली को भारतीय किसान यूनियन इंडिया का राष्ट्रीय महासचिव तथा शिवा भाई को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। संदीप पहलवान ने अपने राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करेंगे। इस दौरान संदीप पहलवान के जन्मदिन पर सभी ने मिलकर केक काटा और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी भीम पहलवान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर तेजपाल सिंह बली ने किया। इस मौके पर वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी जगेश चौधरी बली, भारतीय किसान यूनियन बागपत के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, जिला जाट सभा बागपत के अध्यक्ष देवेंद्र धामा, प्रधानाचार्य नवाब सिंह, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पीटीआई संजीव शर्मा, प्रधान नीरज पंडित, मास्टर रमेश कुशवाह, पप्पी फौजी, श्रद्धानंद त्यागी, एडवोकेट गजेंद्र सिंह, लीलू प्रमुख, राजू पहलवान, सूजल प्रधान, देवेंद्र सिंह गावड़ी पूर्व सचिव गुर्जर महासभा, विनोद ठेकेदार, इंद्रपाल सिंह, सत्यवीर सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *