करवा चौथ पर्वः सजना है मुझे सजना के लिए……..

करवा चौथ पर्वःसजना है मुझे सजना के लिए……..

 

कासगंज/सचिन उपाध्याय 


कासगंज। करवा चौथ को लेकर शनिवार को बाजारों में जमकर महिलाओं ने खरीदारी की। बाजार में सबसे ज्यादा चूड़ी व कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। दुकानों पर सजी सजावटी थाली भी जमकर बिकी। साथ ही सजावटी छलनी भी बाजारों में इस बार जमकर बिक रही है। दुकानदार मनोज कुमार कहना है कि ये सेट 100, 200 से 1000 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। बर्तन की दुकानों के अलावा कॉस्मेटिक की दुकान पर भी मिल रहे हैं। ऐसे में बाजार में जीएसटी के असर को महिला ग्राहकों ने मात दी है। मैचिंग को लेकर महिलाओं में क्रेज है। ब्रांडेड फेशियल किट 250 से 350 रुपये में मिल रही हैं। ब्रांडेड नेल पॉलिश 185 रुपये से शुरू है। ये 500 रूपये रुपये बाजर में मिल रही है। नवविवाहिताओं में खरीदारी को लेकर उत्साह है। बाजार में हमें जीएसटी का कोई असर नहीं दिख रहा। नवविवाहिता मोनिका का कहना है कि महंगाई करवाचैथ से बढ़कर नहीं हो सकता है। उनकी पहली करवा चौथ है। वह इसे मनाने में कोई कमी नहीं छोडेंगी। उधर, आंचल अग्रवाल का कहना है कि वह पुरानी परंपराओं के साथ करवा चैथ की पूजा करेंगी।
————-

ज्वैलरी दुकानों पर रौनक जमकर हुई खरीददारी
कासगंज। सोना महंगा होने के बाद ज्वैलरी दुकान की रौनक खो सी गई थी लेकिन अब करवा चौथ के अवसर पर उतारी गई लाइट वेट ज्वेलरी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इस बारे में बताते हुए सोरों के सर्राफा व्यवसायी विवेक महेरे ने बताया कि करवा चौथ पर लोग लाइटवेट तथा स्लीक आभूषण लेना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि सोने का रेट बढ़ने से लोगों का रुझान इस तरफ कम हो गया था लेकिन अब लोग इस तरह की ज्वेलरी की मांग कर रहे हैं। बाजार में इस दौरान दस हजार से लेकर 50 हजार तक की स्लीक ज्वैलरी मिल रही है।
————–

मेहंदी व पार्लर बाजार लगी महिलाओं की भीड़
कासगंज। अगले हफ्ते के लिए करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने बुकिंग करवा दी है। शारदा कुशवाह का कहना है कि उनके पार्लर के लिए महिलाओं ने पूरे हफ्ते की बुकिंग करवा ली है। इतना ही नहीं पार्लरों ने भी इस विशेष अवसर पर विशेष पैकेज देने की घोषणा कर दी है। इन पैकेज में फेश्यिल, मेनीक्योर, पेडीक्योर आदि शामिल है। इसी तरह से मेहंदी वालों के पास भी बुकिंग शुरू हो गई है। सुझाता माहेश्वरी कहना है कि करवा चौथ के एक दिन पहले इतनी भीड़ हो जाती है कि रात बारह बजे तक भी लोगों को लाइन लगा कर इंतजार करना पड़ता है। इस भीड़ व इंतजार से बचने के लिए इस बार लोग एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
————-

करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार
गंजडुंडवारा। करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार है। महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। सराफा मार्केंट से लेकर कास्मेटिक की दुकानों में महिलाऐं खरीददारी में लगी हैं। दुकानों पर भीड़ देख कर दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खास आस्था है। वहीं सराफा बाजार, राजाराम चौराहा, टीनबाजार, रेलवे रोड पर महिलाओं को खरीददारी करते देखा जा सकता है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह है। कादरगंज की प्रधान शारदा देवी का कहना है कि यह पर्व आपसी विश्वास और आस्था का है। टीकम सिंह राधिका विधालय की शिक्षिका आषा अग्निहोत्री का कहना है कि महिलाओं के लिए इस पर्व का खासा महत्व है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *